..................... Amitabh bachchan gifted 25 Machine and truck to BMC - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन ने सफाईकर्मियों को गिफ्ट की 25 मशीनें, अब गंदी सीवर हाथ से नहीं साफ होगी

अमिताभ बच्चन देश के सबसे बड़े सुपरस्टार तो हैं ही साथ ही वो दिल के भी बड़े शहंशाह हैं। इस अमिताभ बच्चन इस समय समाजसेवा में काफी ज्यादा जुटे हुएं हैं और जहां भी उनके लायक कुछ काम दिखता है वो जरूर इसमें अपना योगदान दे देतें हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अब मुंबई शहर के गंदे और बदबूदार मेनहोल सीवरों की हांथों से सफाई करने वालें सफाईकर्मियों को मशीनें भेंट की हैं जिससे उनको हांथों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि इन मशीनों को देने का वादा अमिताभ बच्चन ने किया और था और अब बीएमसी को ये मशीनें सौंपकर उन्होने अपना वादा पूरा कर दिया है। अमिताभ बच्चन ने इस बात को सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होने सफाईकर्मियों के लिए 50 मशीनें खरीदने का वादा किया था..

amitabh bachchan, अमिताभ बच्चन

जो कि उन्होने पूरा कर दिया है और बीएमसी को मशीनें सौंप दी हैं। हाल ही में इस बात के लिए अमिताभ बच्चन ने खुद पत्र लिखकर मैनुअल स्केवेंजर्स एसोसिएशन (एमएसए) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से कहा था कि सफाईकर्मियों के लिए कुछ करना चाहतें हैं।

ये कोई पहली बार नहीं कि अमिताभ बच्चन इस तरह से आगे आए हैं बल्कि पहले भी उन्होने महाराष्ट्र और कई राज्यों के सैकड़ों किसानो का कर्जा अपनी जेब से दिया था और कई लोग जो आत्महत्या कर रहे थे उनके लिए आगे आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X