..................... Amitabh Bachchan Gift juhu bungalow pratiksha dauther shweta bachchan Leaving son abhishek bachchan - Hindi Filmibeat

बेटे को छोड़ अमिताभ बच्चन ने इस महिला के नाम कर दिया जुहू वाला बंगला? अभिषेक बच्चन को लगेगा...

shweta bachchan, Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर ने अभिषेक और ऐश्वर्या को छोड़ अपनी बेटी श्वेता बच्चन को आज तक का सबसे मंहगा गिफ्ट देते हुए अपना घर उनके नाम कर दिया है। इसके चलते श्वेता काफी खुश हैं। फैंस बिग बी के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने श्वेता के नाम किया अपना घर-

हाल ही में खबर आई है कि, सिनेमा के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने अपनी बेटी श्वेता नंदा को मुंबई के आलीशान जुहू इलाके में अपना भव्य बंगला 'प्रतीक्षा' उपहार में दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चन परिवार ने इस काम के लिए कुल 50.65 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। सूत्रों से सामने आया है कि, बंगले का बाजार मूल्य इस वक्त 50.63 करोड़ रुपये से अधिक है।

सूत्रों से पता चला है कि, बंगला जिन दो जमीनों पर बना है, उनमें से एक 9,585 वर्ग फुट में फैला है और इसका मालिकाना हक अमिताभ और जया बच्चन के पास संयुक्त रूप से था, जबकि 7,255 वर्ग फुट में फैली दूसरी जमीन अकेले अमिताभ के पास थी।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि अमिताभ बच्चन अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और वह अपने दोनो बच्चे श्वेता और अभिषेक के बहुत करीब हैं। कई बार खुद बिग बी इस बात को कह चुके हैं कि वह अपने बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं करते हैं।

एक्टर अभिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट-

इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में फिल्म 'गणपत' में नज़र आए थे। इसके अलावा अब वो 'सेक्शन 84' और 'कल्कि 2898 एडी' में भी दिखाई देने वाले हैं। इसके साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' भी होस्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X