राज ठाकरे और अमिताभ की दोस्ती पर सपा-बसपा नाराज, फैंस कर रहे हैं सपोर्ट!

अमिताभ बच्चन द्वारा राज ठाकरे को गले लगाए जाने के बाद ही पुलिस ने अमिताभ बच्चन के जूहू में स्थित घर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी है। पुलिस का मानना है कि अमिताभ के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर सकते हैं और हो सकता है कि लोग जोश में कुछ गलत कदम भी उठा लें। इसलिए पुलिस ने अमिताभ को सुरक्षा देना ही उचित समझा। मुंबई पुलिस अधिकारी के अनुसार एहतियाती उपाय के तौर पर हमने बच्चन जी के तीनो बंगलों जलसा, जनक और प्रतीक्षा के बाहर अपने कर्मियों को तैनात कर दिया है। एक अधिकारी का कहना है कि इस इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गयी है। चूंकि सपा और बसपा ठाकरे और अमिताभ के बीच समझौता हो जाने से नाखुश है इसलिए उनके कार्यकर्ता कानून व्यवस्था को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि का सहारा ले सकते हैं।
मनसे और अमिताभ बच्चन के बीच पिछले पांच सालों से कड़वाहट चल रही थी। इस कड़वाहट के पीछे अमिताभ द्वारा उत्तर प्रदेश का ब्रांड अम्बेसडर बनने के प्रस्ताव को स्वाकार करना था। चूंकि राज ठाकरे उत्तर प्रदेश के लोगों से काफी चिढ़ते हैं इसलिए अमिताभ के ब्रांड अम्बेसडर बनने की वजह से मनसे वाले काफी नाराज थे। लेकिन अब अचानक से राज ठाकरे और अमिताभ बच्चन दोनों के एक करीब आने की इस पहल ने बाकी के राजनीतिक संगठनों को काफी नाराज नज़र आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











