अमिताभ बच्चन ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़, ट्वीट कर दी सेहत की जानकारी
बॉलीवुड में एक ओर जहां तेज़ी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ, सितारे लगातार, खुद का बचाव करते हुए कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ले रहे हैं। अब इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन भी शामिल हो चुके हैं।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर बताया कि 1 अप्रैल को दोपहर में उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है और अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बच्चन साहब ने ये भी बताया कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्च्न, पिछले साल कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पॉज़िटिव होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती थे जहां से उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को सलाम करते हुए एक वीडियो भी जारी किया था। अस्पताल में अमिताभ बच्चन ने अपने दिन, अपने पिता जी हरिवंश राय बच्चन की कविताओं के सहारे काटे थे।

लगातार कर रहे काम
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन के साथ मे डे की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म को अजय देवगन ने खुद डायरेक्ट किया है।

पोस्टपोन हुई फिल्म
दूसरी तरफ, 9 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली अमिताभ बच्चन - इमरान हाशमी स्टारर फिल्म कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पोस्टपोन कर दी गई है। अमिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी फैन्स को दी।

हाल ही में करवाया ऑपरेशन
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी दोनों आंखो का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के ज़रिए फैन्स को दी थी। साथ ही फैन्स को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया था।

कैंसिल की होली पार्टी
वहीं, हर साल बच्चन आवास जलसा में होने वाली शानदार होली पार्टी को कोरोना और ऋषि कपूर के निधन के चलते इस साल कैंसिल कर दिया गया। अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन के साथ होली खेलती ये तस्वीर शेयर कर फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी थीं।

अटकी हुई है फिल्म
अमिताभ बच्चन की रणबीर कपूर - आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र फिलहाल कोरोना के चलते अटकी हुई है। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होनी थी लेकिन अब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है।

ऋषि कपूर को किया रिप्लेस
वहीं खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन ने द इंटर्न रीमेक में ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन अब फिल्म में बच्चन साहब ने ऋषि कपूर को रिप्लेस किया है।

दीपिका के साथ हैट्रिक
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ हैट्रिक करते नज़र आएंगे। प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ वो नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications