पापा के बर्थ डे की सेल्फी अभिषेक ने ट्विटर पर शेयर की

शनिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपमे जीवन के 72 साल पूरे कर लिये हैं। अमिताभ एक बेमिसाल एक्टर, अच्छे विलेन, आदर्श पति, आइडल पिता, सम्मानीय ससुर, उत्कृष्ठ प्रस्तोता और एक बहुत अच्छे भारतीय हैं।

दर्शकों के स्नेह को अपने कैरियर का बेस्ट अवार्ड मानने वाले अमिताभ ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार शामिल है।

72 साल के अमिताभ के व्यक्तित्व में जीवन के वो सारे रंग हैं, जिन्हें पाने के लिए इंसान को सदियां लग जाती हैं। अमिताभ ने जीतना फिल्मी करियर को चमकाया वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपने संस्कारों और परंपराओं को भी नही छोड़ा जिसका जीता-जागता उदाहरण हैं उनका परिवार।

अपने पिता को अपने जीवन में सबसे ज्यादा महत्व देने वाले अभिषेक बच्चन ने अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रचार में व्यस्त रहने के बावजूद अपने पिता अभिनेता अमिताभ बच्चन के 72वें जन्मदिन पर शनिवार को परिवार के साथ समय बिताने का समय निकाला और यही नहीं, उन्होंने परिवार के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने ट्विटर पर परिवार की सेल्फी साझा करते हुए लिखा, "बर्थडे ब्वाय को जन्मदिन मुबारक।"

तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया, बेटी श्वेता, बहू ऐश्वर्य और बेटे अभिषेक के साथ नजर आ रहे हैं। अमिताभ हर साल कोशिश करते हैं कि वो अपने जन्मदिन पर अपने पूरे परिवार के साथ हो और उनकी यह कोशिशें कामयाबी भी होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X