अमिताभ बच्चन बनें 'महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर'

इसी आयोजन में हिंदी फिल्मजगत के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को फिल्म जगत में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ऐसा नही था इस आयोजन में केवल फिल्मी हस्तियों को सम्मानित किया गया बल्कि इस आयोजन में विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा, कला, राजनीति में अहम योगदान देने वाले महाराष्ट्रियन दिग्गजों को भी पुरस्कार दिये गये।
सम्मानित होने के बाद अमिताभ ने कहा कि जो कुछ भी हूं, मुंबई की वजह से हूं। आज से 42 साल पहले जब यहां आया तो मेरे पास मेरी शिक्षा और अपने मां-बाप के आशीर्वाद के अलावा कुछ नहीं था। इसलिए मुंबई तो मेरी जान है।
मुंबई से ही मुझे पहचान, घर, परिवार, बच्चे सबकुछ मिला है। इसलिए मैं इस प्रदेश का ऋणी हूं। मैं इस महान शहर और यहां के लोगों को नमन करता हूं। अमिताभ के साथ इस मौके पर उनकी पत्नी जया बच्चन भी मौजूद थी।


Click it and Unblock the Notifications











