अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल...शेयर की बेहद खास तस्वीर
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और ब्लॉग में भी हर रोज लिखते हैं। आज सुबह अमिताभ बच्चन ने एक खास तस्वीर शेयर की जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दरअसल अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन की तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा है "मेरे सर्वप्रथम ! मेरे अनमोल ! मेरे सब कुछ !!" इस तस्वीर में श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही बहुत अच्छे लग रहे हैं। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें जया बच्चन और श्वेता बच्चन साथ में नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के बारे में जगजाहिर है कि उनके लिए उनका परिवार ही सबसे ऊपर आता है। सिर्फ अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि पूरे बच्चन खानदान पर यह बात बिल्कुल सटीक बैठती है।
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म 102 नॉट आउट होगी। फिल्म में वो ऋषि कपूर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की भी शूटिंग कर रहे हैं। जल्द ही अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
