अमिताभ को ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड, फैंस खुश
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक युग का नाम है जिसके किताब के हर पन्ने पर एक नयी सफलता और कहानी लिखी होती है ..यह कहना है अमिताभ के फैंस का। जिन्होंने अमिताभ बच्चन को ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार के लिए सम्मानित होने पर खूब सारी बधाईयां दी है।
मालूम हो कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को आज दिल्ली में ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने ब्लॉग पर दी है।
अमिताभ ने लिखा है कि बुधवार को मेरी राह में अधिक गतिविधि और सम्मान आ रहा है, संसद के अध्यक्ष संग बैठक और संसद भवन के अति निजी और सुरक्षित हिस्से में जाना, मुझको ग्लोबल डायवर्सिटी अवार्ड देना..बहुत सुखद।"
जिसके बाद अमिताभ के चाहने वाले उन्हें बधाई देते थक नहीं रहे हैं। सभी ने उन्हें ट्विटर औऱ फेसबुक पर शुभकामनाएं दी हैं। उनके चाहने वालों ने ऊपर वाले से दुआ मांगी है कि अमिताभ का यह सफलता पूर्वक सफर यूं ही बदस्तूर चलते रहना चाहिए।
आगे की खबर पढ़े स्लाइड में..


Click it and Unblock the Notifications