पीकू के लिए अमिताभ ने दीपिका को कर दिया माफ- सुनाई कविता
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान की फिल्म पीकू की अभूतपूर्व सफलता के चलते दीपिका पादुकोण ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी का आोयजन किया था। लेकिन अमिताभ बच्चन को उस पार्टी में इनवाइट करना वो भूल गयीं। इस बात को लेकर मीडिया में काफी सुर्खियां बनीं कि अमित जी को इस बात का बेहद बुरा लगा है।
इसके बाद दीपिका पादुकोण का भी स्टेटमेंट आया कि उन्होंने इस बात के लिए अमित जी से मांफी मांगी और उन्हें कई मैसेजेस कॉल भी किये। हालांकि अमित जी की तरफ से इस विषय पर कुछ नहीं बोला गया। आखिरकार अमित जी ने वजीर फिल्म की प्रेस कॉंफ्रैस के दौरान कहा- इस बात को यहीं पर खत्म कर दीजिये। जो बात खत्म हो गयी वो हो गयी।
इसी बात पर मैं आपको एक कविता सुनाता हूं- जो बीत गयी वो बात गयी... ये कविता अमिताभ बच्चन जी के पिता हरिवंश राय बच्चन की थी जिसे बड़ी ही खूबसूरती के साथ अमित जी ने सुनाया।
इस कविता के माध्यम से अमित जी ने ये इशारा कर दिया कि वो सबकुछ भूल चुके हैं और उनके मन में किसी तरह का कोई गुस्सा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications


