बिग बी को ट्विटर फॉलोअर्स ने दिया दिवाली का शगुन!

मुंबई। यूं तो सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर भी अब इनके फैंन्स की गिनती दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि, दिवाली के अवसर ट्विटर पर बिग बी के फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 1.1 करोड़ हो गई।

amitabh

इस खबर की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद अमिताभ बच्चन ने ही दी है। बिग बी ने दिवाली के एक रात पहले ट्विट कर के बताया कि उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 1.1 करोड़ पार कर चुका है। उन्होंने अपने सभी चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

72 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘शुभ दिवाली!! और आज प्रशंसकों की संख्या 1.1 करोड़ पहुंच गई!! शुभकामनाएं! शुभ दिन पर शुभ शगुन, 11 मिलियन प्रशंसक!''

हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला की तरह अमिताभ बच्चन भी समय-समय पर अपने व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जीवन के बारे में ट्वीट करते रहते हैं। वहीं, फिलहाल वे इसके साथ ही इन दिनों फिल्म ‘शमिताभ' और ‘पिकू' भी कर रहे हैं। जिसका इंतजार उनके चाहने वाले दिल थाम कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X