First LOOK: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के अमिताभ बच्चन की पहली झलक- ठगों के सरदार
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से अमिताभ बच्चन की पहली झलक रिलीज की गई है। फिल्म में बिग बी के किरदार का नाम है खुदाबख्स, जो कि ठगों के सरदार हैं। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि अमिताभ बच्चन इस लुक में शानदार नजर आ रहे हैं और दर्शकों अब फिल्म के लिए और बेसब्र हैं।
ऋतिक रोशन की 'कृष 4'- बिग बजट फिल्म में बड़ा बदलाव- हैरान रह जाएंगे!
बता दें, यह फिल्म Philip Meadows Taylor के लिखे उपन्यास Confessions of a Thug पर आधारित है। वहीं, अफवाहों का मानना है कि यह हॉलीवुड फिल्म 'Pirates Of The Caribbean' से प्रेरित होगी।

यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। अब फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स एक एक कर रिलीज किये जाएंगे, जिसमें सभी किरदारों की झलक होगी। फिल्म में अमिचाभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में होंगे।
सूत्रों की मानें तो यह फिल्म आपको उस वक्त में ले जाएगी, जहां बर्बर ठग राहगीरों को बेहरमी से लूटा करते थे और इनका इलाका दूर दूर तक फैला रहता था। आमिर खान ने चीनी मीडिया को दिये एक इंटरव्यू में अपने किरदार का जिक्र करते हुए कहा था कि- इस फिल्म में मेरा किरदार इतना बर्बर है कि वह अपने लाभ के लिए अपनी मां तक को बेच दे।
बहरहाल, यहां देंखे खुदाबख्स के किरदार में अमिताभ बच्चन-


Click it and Unblock the Notifications