घंटो-घंटों में बंटा होता है मेरा काम : बिग बी
महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन पर काम का बोझ रहता है, लेकिन वह उसे रोजमर्रा और घंटों के हिसाब से बांट लेते हैं। 70 वर्षीय बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में लिखा, "फिर से सूरज छिप गया और अशांति का एक और दिन भी खत्म होने वाला है।

ज्ञात हो कि इस समय बच्चन भोपाल यानी अपनी ससुराल में निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में करीना कपूर, अजय देवगन और मनोज वाजपेयी भी भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications