..................... Amitabh bachchan met Shahrukh Khan's son Abram - Hindi Filmibeat

शाहरुख के बेटे अबराम ने अमिताभ को किया इंप्रेस बिना मिंटोफ्रेश!

शाहरुख खान के घर हाल ही में सरोगेसी के जरिये एक नन्हा मुन्ना आया है। इस बेटे का नाम शाहरुख खान ने अबराम रखा है। अबराम के आने की खुशी में शाहरुख खान इस साल ईद पर पहले मीडिया को और फिर बॉलीवुड के कई दिग्गजों को डिनर पार्टी ती। शाहरुख खान के घर आने वाले बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन जब हाल ही में शाहरुख खान के बेटे अबराम से मिले तो उसकी तारीफ करते नहीं थके। शाहरुख खान के घर से आने के बाद अमिताभ बच्चन ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा कि शाहरुख खान का नन्हा बेटा अबराम काफी प्यारा है। उससे मिलकर बहुत अच्छा लगा।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा शाहरुख खान के घर पर एक बेहतरीन शाम गुजारने के बाद वापस आाय हूं। ईद की पार्टी, उनका हाल ही में पैदा हुआ बेटा जो कि काफी प्यारा है। अमिताभ बच्चन के इस ट्विटर के जवाब में शाहरुख खान ने भी जवाब देते हुए लिखा धन्यवाद सर, आपकी दुआओं और आशीर्वाद की बहुत जरुरत है। आपको ढ़ेर सारा प्यार। इन दोनों की बातों पर रॉनी स्क्रूवाला ने भी ट्वीट किया मैंने शाहरुख खान की पार्टी को मिस कर दिया। लेकिन गौरी और शाहरुक खान हमेशा से ही बेहतरीन होस्ट रहे हैं चाहे सिर्फ 10 लोग डिनर पर आएं या फिर 300। सभी को बधाई हो जिन्होंने शाहरुख के घर सेलिब्रेट किया।

शाहरुख और अमिताभ के बीच इस दोस्ती को देख कई फैन्स ने भी कई सारे रिप्लाय किये हैं कुछ ने तो मजाक करते हुए लिखा है कि अबराम ने किया अमिताभ को इंप्रेस वो भी बिना मिंटोफ्रेश। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन काफी सालों के बाद एक साथ नज़र आए हैं। बीच में दोनों के बीच कुछ अनबन की खबरें भी आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X