''बच्चन परिवार'' के बारे में खुद अमिताभ बच्चन का क्या है कहना!
[बॉलीवुड न्यूज] 'बच्चन परिवार' बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से है। अमिताभ बच्चन से लेकर आराध्या बच्चन तक से जुड़ी खबरें बॉलीवुड फैंस को खुश कर जाती हैं। हर जगह साथ रहने वाली इस फैमिली में कुछ तो खास बात है।
बहरहाल, इस मामले में महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि संयुक्त परिवार में रहना मजेदार और आनंददायक होता है। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि, "मेरे लिए संयुक्त परिवार सर्वाधिक आनंददायक है। यह बहुत ही मजेदार और दृढ़ है।"
PICS: नैना बच्चन के रिशेप्शन में ऐश्वर्या चुरा ले गईं लाइमलाइट!
बता दें, अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पत्नी जया बच्चन और पोती आराध्या के साथ रहते हैं। आराध्या को लेकर भी बिग बी काफी उत्साहित रहते हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने बताया कि, आराध्या काफी सवाल करती है और उन्हें यह बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications



