अमिताभ का बिग ट्विट..‘फाइंडिंग फैनी' की क्या दिलचस्प चौकड़ी है
शुक्रवार को रिलीज होने जा रही होमी अदजानिया की फिल्म ‘फाइंडिंग फैनी' को भारत की जनता कितने नंबर देती है यह जानने के लिए आपक 24 घंटे का वेट करना होगा लेकिन इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग देखकर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बहुत ज्यादा खुश हो गये हैं।
फिल्म देखने के बाद अमिताभ ने होमी,दीपिका और अर्जुन को गले लगा लिया और कहा होमी ने एक बेहतरीन फिल्म बनायी है। अपनी खुशी की तस्वीरें उन्होंने ट्विटर पर शेयर भी की है।
जिसके नीचे अमिताभ ने लिखा है कि ‘फाइंडिंग फैनी' की क्या दिलचस्प चौकड़ी है..। होमी, नसीर जी, डिंपल, पंकज के, दीपिका और अर्जुन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया है.. बधाई..।'
आपको बता दें कि 'फाइंडिंग फेनी' में अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर भी हैं। फिल्म हिंदी-अंग्रेजी में बनी है। फिल्म में सिर्फ दो गाने हैं। फिल्म पांच अलग-अलग नेचर वाले लोगों की कहानी है जो कि फेनी की तलाश में एक साथ मिल लेते हैं।
आगे की बात तस्वीरों के साथ..


Click it and Unblock the Notifications











