2017 में डिब्बाबंद हुई थी धमाकेदार सीक्वल, अब 2020 में रिलीज़ की तैयारी, धमाकेदार STARCAST के साथ
पिछले साल जिस एक फिल्म की बहुत ज़्यादा चर्चा थी वो थी आंखें 2। फिल्म काफी कंट्रोवर्सी में घिरी रही, फिल्म का एलान भी हुआ लेकिन माना गया कि ये एलान झूठा है और केवल फिल्म के लिए प्रोड्यूसर जुटाने के लिए है। गौरांग दोषी ने फिल्म को लाइमलाइट में रखने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार फिल्म डिब्बाबंद हुई।
अब माना जा रहा है कि अनीस बज़्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अमिताभ बच्चन फाइनल हो चुके हैं। वहीं फिल्म की बाकी स्टारकास्ट के लिए विक्की कौशल और सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया जा रहा है।

बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार हमेशा ही गर्म रहता है। आंखे 2 का नाम ना लेने की शर्त पर कहा जा रहा था कि इस सुपरस्टार सीक्वल बड़े बड़े नाम के साथ अनाउंस तो की गई है पर वास्तव में फिल्म नहीं बन रही है। दरअसल, फिल्म बनाने का कभी प्लान ही नहीं था।
[दो सुपरस्टार्स ने साइन की, शूट की और अब डिब्बाबंद ये फिल्म]
गौरतलब है कि आंखें का पहला पार्ट सुपरहिट था। फिल्म में अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, परेश रावल और सुष्मिता शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं अमिताभ बच्चन फिल्म के विलेन थे। इस बार भी फिल्म में अमिताभ बच्चन ही फाइनल हैं।
हालांकि फिल्म से कई ए लिस्ट एक्टर्स का नाम जुड़ा और बड़े ज़ोर शोर से इस मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट के मुहुर्त को भी रखा गया था। इवेंट पर काफी मीडिया मौजूद थी। लेकिन ये सब दिखावा था। केवल फिल्म के लिए फाइनेंसर जुगाड़ करने का।
अब एक बार फिर से फिल्म की गाड़ी पटरी पर आ चुकी है तो देखना है कि फिल्म कब और कैसे रिलीज़ होती है। जानिए बॉलीवुड में प्लान हो रहे आने वाले सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications












