अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म "झुंड" इस तारीख को ZEE5 पर प्रीमियर, पूरी डिटेल

By Filmibeat Desk

अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड को ZEE5 ने 6 मई को रिलीज करने की घोषणा की है। यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित एक आत्मकथा है, जो एक रियल लाइफ हीरो और स्लम सॉकर के फाउंडर हैं।बता दें झुंड एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले के जीवन और अपने सपने को हासिल करने के उसके संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म में प्रोटागोनिस्टअपने जीवन के अनुभवों का उपयोग अपने और अपने समुदाय के लिए सामाजिक बाधाओं को तोड़ने के लिए एक रास्ता बनाने के लिए करता है और लाखों युवाओं को अपने सपनों के प्रति जुनूनी होने के लिए प्रेरित करता है जो इसे समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ रियल बनाता है।

Jhund

अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे के रूप में अपने सफर को बड़ी ही ईमानदारी और उत्कृष्ट अभिनय के साथ बताते हुए भूमिका निभाई है।इस पर बात करते हुए ZEE5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा, "ZEE5 में हम लगातार एक ऐसे पोर्टफोलियो को तैयार करने का प्रयास करते हैं जो अद्वितीय और विविध हो, जो कई दर्शकों के समूह को पूरा करता हो। झुंड एक रियल लाइफ स्टोरी है, जो प्रेरणादायक है और हमारे युवाओं को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है।

वहीं निर्माता भूषण कुमार कहते हैं, "झुंड की कहानी सीमाओं से परे है! एक फिल्म जिसने पूरे देश में खूब वाहवाही बटोरी है और अब ज़ी5 पर अपना डिजिटल प्रीमियर करने के लिए पूरी तरह तैयार है। झुंड को एक पायदान ऊपर ले जाना बहुत अच्छा अहसास है।

ऐसे में खुद फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुले का मानना हैं, "झुंड में एक मजबूत नरेटिव है जो दर्शकों को आकर्षित करने के लिए काफी है! बच्चों के साथ अमित जी ने सचमुच किरदारों में जान डाल दी - दर्शकों से बहुत सारा प्यार मिलने के बाद, मुझे खुशी है कि अब लोगों को इसे Zee5 पर डिजिटल रिलीज के साथ बार-बार देखने को मिलेगा।

नागराज मंजुले द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, राज हिरेमथ, गार्गी कुलकर्णी, मीनू अरोड़ा और मंजुले द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन विजय बरसे की भूमिका में है, साथ ही सैराट फेम अभिनेता रिंकू राजगुरु, आकाश ठोसर और तानाजी गलगुंडे भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म में सायली पाटिल, विक्की कादियान, किशोर कदम और भारत गणेशपुरे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X