मैं टूट चुका हूं, ट्रेन से गिर गया था, मुझे आर्थिक मदद चाहिए, अग्निपथ के एक्टर की दर्दनाक हालत
कोरोना महामारी के दौरान बीते दो साल से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए कई कलाकार सामने आए हैं जो कि बुरी तरह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में टीवी और फिल्म दोनों ही इंडस्ट्री के कलाकार मौजूद हैं। अब इसमें एक बड़ा नाम शामिल होने जा रहा है एक्टर रेशम अरोड़ा का।
अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ में काम कर चुके अभिनेता रेशम अरोड़ा इस समय बुरी तरह से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। 71 साल की उम्र में रेशम अरोड़ा के सामने काम ना होने की वजह से लंबे समय से आर्थिक तंगी है। इस परेशानी ने रेशम अरोड़ा को बुरी तरह से तोड़ दिया है।

काम की तलाश में वह काफी समय से भटक रहे हैं। जाहिर सी बात है कि कोरोना महामारी में इंडस्ट्री भी कम कलाकारों को ही मौके दे पा रही हैं। एक इंटरव्यू में रेशम अरोड़ा ने बताया है कि उनके लिए ये जिंदगी का सबसे खराब समय है। रेशम अरोड़ा ने अपने बुरे हालात को बयान करते हुए कहा कि मेरे पास कोई काम नहीं है।

कोरोना लॅाकडाउन के कारण काम नहीं
कोरोना लॅाकडाउन के समय से वह ऐसे हालात का सामना कर रहे हैं। लॅाकडाउनलगने से लेकर कोरोना वायरल की दूसरी लहर तक उन्हें कोई काम नहीं मिला है। रेशम अरोड़ा ने कहा कि लोगों का कहना है कि चीजें खुल रही हैं, लेकिन मेरे पास काम नहीं है। मुझे काम करने का अवसर भी नहीं मिल रहा है। अपनी सेहत की दर्दनाक सच्चाई बताते हुए रेशम अरोड़ा ने कहा कि कुछ साल पहले मैं ट्रेन से गिर गया था। फिर एक शो के सेट पर एक अजीब से कीड़े ने मुझे काट लिया।

काम की तलाश- रेशम अरोड़ा
इस वजह से कुछ समय तक मेरा चलना-फिरना बंद हो गया था। तभी से मेरे लिए कठिन समय शुरू हो गया। मेरी पत्नी की आंखों की रोशनी कम होने लगी। उन्हें ग्लूकोमा की बीमारी हो गई। रेशम अरोड़ा ने अपने हालत पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे काम की बहुत जरूरत है।

टूट चुके हैं रेशम अरोड़ा मांगी इंडस्ट्री से मदद
CINTAA ने मेरी थोड़ी मदद की है। लेकिन ये खुद को अच्छे हालत में लाने के लिए काफी नहीं है। मैं टूट चुका हूं मुझे आर्थिक मदद की जरूरत है। रेशम अरोड़ा को उम्मीद है कि उनके साथ काम कर चुके कई बड़े कलाकार या फिर सह कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आयेंगे। फिर से उनके पास काम का मौका आएगा।


Click it and Unblock the Notifications