अमिताभ बच्चन की 45 साल पुरानी खतरनाक फोटो- असली टाइगर से फाइट- अभिषेक के जन्म का इंतजार
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फिल्मों से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट देते रहते हैं। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने अपनी 45 साल पुरानी उस फिल्म का जिक्र किया है जहां पर शेर से अमिताभ बच्चन ने असली फाइट की।
इसके साथ ही यह वो समय भी था जब अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के जन्म होने की खबर का इंतजार भी कर रहे थे। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है। जहां पर शेर के साथ फाइट करती हुई अमिताभ बच्चन ने अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है।

इस फोटो के साथ कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि फिल्म खून पसीना के लिए एक लाइव टाइगर के साथ लड़ना। 45 साल पूरे। चांदीवली स्टूडियो मुंबई। और अभिषेक के जन्म की खबर आने का इंतजार। अमिताभ बच्चन के इस नए पोस्ट पर अभी तक लाखों लाइक मिल चुके है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के करियर के लिए यह बेहद खास फिल्म और सीन रहा है। काफी समय पहले भी अमिताभ बच्चन इस फिल्म का जिक्र कर चुके हैं।

मुझे ये जैकेट फिल्म खून पसीना के लिए दी गई
अमिताभ बच्चन ने काफी पहले इंस्टाग्राम पर खून पसीना फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही किस्सा भी बताया कि जब कॉस्ट्यूम विभाग की तरफ से मुझे ये जैकेट फिल्म खून पसीना के लिए दी गई तो मुझे इसका अंदाजा भी नहीं था कि एक असली टाइगर से फाइट करना होगा।

टाइगर कितना खतरनाक
आप सोच भी नहीं सकते कि टाइगर कितना खतरनाक और ताकतवर होता है। यह मेरी जिंदगी का एक ऐसा पल है जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता। याद दिला दें कि साल 1977 में रिलीज खून पसीना अमिताभ बच्चन की सुपरहिट यादगार फिल्मों में शामिल है।

हिंदी की सुपरहिट फिल्म खून पसीना
हिंदी में फिल्म इतनी हिट हुई कि इसका तेलुगू वर्जन भी टाइगर नाम से बनाया गया। टाइगर में मुख्य भूमिका एन टी रामा राव ने निभाई। तमिल में यह फिल्म सिवा नाम से रिलीज हुई रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आए।

1977 में खून पसीना फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी
साथ ही 1977 में खून पसीना फिल्म में रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने भी दर्शकों का दिल जीता। शेर से फाइट करने वाले सीन के पीछे की पर्दे की कहानी यह है कि अमिताभ के सामने रेखा शर्त रखती हैं कि शेर को पिंजरे से बाहर निकालो औरफिर पिंजरे में बंद करो। फिर अमिताभ बच्चन की फाइट शेर से होती है।


Click it and Unblock the Notifications