अमिताभ बनेंगे ससुर, करेंगे टीवी सीरियल!
अमिताभ बच्चन जो कि बॉलीवुड के महानायक हैं और टीवी के छोटे परदे पर भी जिन्होंने अपनी पहचान बनाई है एक बार फिर से कुछ नया करने की चाहत में एक फिक्शन टीवी सिरियल लेकर जल्द ही सोनी टीवी पर आ रहे हैं। सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन जी का शो कौन बनेगा करोड़पति पहले ही इतिहास बना चुका है और इस विजय के साथ ही अमिताभ जीजने कुछ नया करने की सोच के साथ बतौर टीवी आर्टिस्ट छोटे परदे पर उतरने का फैसला किया है। अमिताभ ने मीडिया को इस बारे में बताते हुए कहा कि वो शायद इस सीरियल में ससुर बनेंगे।
अमिताभ बच्चन का ये टीवी शो बाकी सभी टीवी शो पर भारी पड़ने वाला है ऐसी उम्मीद कीक जा रही है। हालांकि इस टीवी शो के बारे में अमिताभ बच्चन ने या शो से जुड़े किसी भी सदस्य ने कुछ नहीं बताया है। लेकिन अमिताभ ने मीडिया के ये पूछने पर कि टीवी शो में सास, बहू जैसे कई किरदार होते हैं तो उनका किरदार किस तरह का होगा इसपर अमिताभ ने कहा कि वो ससुर बनेंगे।
अमिताभ बच्चन ने इस इवेंट के दौरान पूछे जाने पर कि टीवी पर हमेशा फीमेल का ही राज रहा है तो ऐसे में आप कैसे विजय प्राप्त करेंगे इसपर अमिताभ ने कहा कि विजय तो वो पहले ही सबपर पा चुके हैं। दूसरी तरफ अनुराग कश्यप जो कि इस सीरियल के निर्देशक हैं का कहना था कि अमिताभ बच्चन बहुत डिमांडिंग हैं। वनइंडिया की रिपोर्टर सोनिका ने भी इवेंट के दौरान अमिताभ से कुछ सवाल पूछे आइये जानते हैं कि अमिताभ ने इवेंट के दौरान क्या-क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications