पुरानी फिल्मों के पोस्टर हुए दुर्लभ : बिग बी
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि पुरानी फिल्मों के पोस्टर्स बहुत दुर्लभ हो गए हैं और वह उन लोगों की प्रशंसा करते हैं जो इन्हें संग्रहित कर रहे हैं। बिग बी ने हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान के लिए अपनी फिल्म 'डॉन' के पोस्टर पर हस्ताक्षर किए थे।
सत्तर वर्षीय अमिताभ ने कुछ दिन पहले ही बीते दौर के सितारे दिलीप कुमार व शाहरुख के साथ फिल्मफेयर पत्रिका के लिए एक फोटो शूट में हिस्सा लिया था। भारतीय सिनेमा जगत के 100 वर्ष पूरे होने की स्मृति में ऐसा किया गया।
उन्होंने शाहरुख के लिए 1978 में आई अपनी सफलतम फिल्म 'डॉन' के एक मूल पोस्टर पर भी हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, "अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जो उन्हें संग्रह के तौर पर इकट्ठा कर रहे हैं और मैं खुश हूं कि वे ऐसा कर रहे हैं। भावी पीढ़ी को यह अवश्य पता होना चाहिए कि हमारा अतीत कैसा था। अतीत के बिना वर्तमान अधूरा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications