..................... Amitabh Bachchan still feels nervous before movie release - Hindi Filmibeat

तो क्या असफलता से आज भी डरते हैं एंग्री यंग मैन अमिताभ

Amitabh Bachchan still feels nervous before movie release
बॉक्स ऑफिस पर असफलता का डर एक ऐसा डर है जो कि बॉलीवुड एक्टरों को हमेशा परेशान रखता है, उनकी फिल्म की रिलीज से पहले हर एक एक्टर की रातों की नींद उड़ जाती है कि पता नहीं उनकी सालों की मेहनत का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट क्या होगा। कुछ एक्टर इस बात को भले ही एक्सेप्ट ना करें लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन इस बात को जरुर मानते हैं और कहते हैं कि उन्हें बॉक्स ऑफिस रिजल्ट से आज भी डर लगता है। अमिताभ का कहना है कि आज भी इतने सालों बाद जब फिल्में रिलीज होती हैं तो उन्हें डर लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर लोग उनकी फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं।

71 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने साथ के कलाकारों को उनके गिरते करियर के समय टूटते हुए देखा है और उन्हें इस बात से डर लगता है कि कहीं उनके करियर में ये पड़ाव ना आए कि वो असफलता से रुबरु हों। हालांकि अमिताभ की फिल्में अगर बॉक्स ऑफिस पर असफल भी हों तो भी उनके फैंस कभी भी अमिताभ को इस बात का एहसास नहीं होने देगे लेकिन फैंस को फर्क पड़े ना पड़े लेकिन अमिताभ को जरुर अपनी फिल्मों की सफलता या असफलता से फर्क पड़ता है। दुनिया भर में करोड़ों लाखों फैंस होने के बावजूद अमिताभ को लगता है कि अगर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गयीं तो उनके फैंस उनके दूर हो जाएंगे।

अमिताभ बच्चन हाल ही में मेलबर्न के फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे जहां पर उन्हें आईएफएफएम कार्यक्रम के दौरान दि इंटरनेशनल स्क्रीन आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन इस वक्त आर बाल्की, सुजीत सरकार और विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो केबीसी और अपने एक फिक्शन शो की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X