अमिताभ पहले से बेहतर, फैन्स ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना!

Amitabh Bachchan is getting better started working
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन को कुछ दिन पहले पेट में संक्रमण की समस्या हुई थी जिसके बारे में अमिताभ बच्चन ने खुद ही ट्विटर पर जिक्र किया था और अपने फैन्स से कहा था कि वो उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करें। फैन्स ने हमेशा ही अमिताभ को अपना प्यार और अपनी दुआएं दी हैं और इस बार भी अमिताभ के फैन्स ने अमिताभ के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए ढ़ेर सारी दुआएं मांगी और उन दुआओं के फलस्वरुप अमिताभ अब पहले से काफी बेहतर हैं। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि अब वो ठीक हैं और दो तीन दिनों में वो बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाएंगे।

अमिताभ बच्चन के फैन्स ये सुनकर बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपडेट करना शुरु कर दिया है कि अमिताभ बच्चन जल्द से जल्द बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाएंगे। फैन्स ने तो अमिताभ बच्चन को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं और कहा है कि वो सभी चाहते हैं कि अमिताभ जल्द से जल्द पहले की ही तरफ बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाएं। अमिताभ हाल ही में अपने जन्मदिन के दिन भी थोड़ा कमजोर नज़र आ रहे थे क्योंकि उनकी तबियत आजकल कुछ ठीक नहीं रहती है। इस वजह से अमिताभ ज्यादा काम भी नहीं कर रहे हैं और अपने घर में ही रहकर अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी कुछ फिल्मों की शूटिंग भी चल रही है और अमिताभ अपने शो कौन बनेगा करोड़ति को भी शूट कर रहे हैं।

14 अक्टूबर को अमिताभ को पेट में संक्रमण की समस्या उत्पन्न हुई थी और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन बिल्कुल आराम करने की सलाह दी। 17 अक्टूबर को अमिताभ फिर से अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के शूट पर लौट आए क्योंकि उनकी तबियत पहले से बेहतर थी और उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि अब वो पहले से काफी बेहतर हैं डॉक्टरों ने कहा है कि वो 2-3 दिनों में बिल्कुल स्वस्थ्य हो जाएंगे। काम को लेकर भी अमिताभ ने कहा काम का दबाव तो कम नहीं है इसलिए मैं ज्यादा दिन तक आराम भी नहीं कर सकता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X