अमिताभ को आज भी डर लगता है फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिजल्ट से

अमिताभ बच्चन को हाल ही में मेलबर्न में हुए तीसरे भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के दौरान दि इंटरनेशनल स्क्रीन आईकन के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान अमिताभ ने मीडिया से बात की और कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने 90 दशके के बाद कुछ समय तक सिनेमा से दूरी बना ली थी। ये उनकी सबसे बड़ी गलती थी। लेकिन उसके बाद अमिताभ ने जब इंडस्ट्री का रुख किया तो उनकी फिल्मों को लगातार एक के बाद एक सफलता मिलनी शुरु हो गयी और आज उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नये कलाकारों को भी मात देती हैं। लेकिन इतने बड़े अभिनेता होने के बावजूद वो कभी भी अपनी फिल्मों को लेकर ओवर कॉफिडेंट नहीं हुए।
अमिताभ बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा हम हमेशा अपने काम के बारे में चिंतित रहते है। यह एक परीक्षा की तह है और हम यह जानने के लिए व्याकुल रहते हैं कि हमने जो काम किया है वह दर्शकों को कैसा लगा। फिल्हाल अमिताभ बच्चन इस साल काफी व्यस्त हैं और भूतनाथ रिटर्न्स के बाद अब उनके पास कुल तीन फिल्में और दो टीवी शो हैं जिनमें केबीसी और एक फिक्शन शो है। साथ ही फिल्मों में अमिताभ के पास इस वक्त आर बाल्की, सुजीत सरकार और विधु विनोद चोपड़ा की फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











