सेट पर ऐसे अवतार में नजर आए अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख़
पूरी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की टीम फिलहाल जोधपुर में शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की पहले भी कई तस्वीरें लीक हो चुकी है। पिछले दिनों भी फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग चल रही थी और तस्वीरें भी वायरल हो गई।इस बार अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख़ की तस्वीर एक फैन क्लब ने शेयर की है।
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख दोनों ही बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। दोनों का हालांकि ये अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।आप भी देखिए फातिमा सना शेख की तस्वीर।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 1839 में आई Meadows Taylor's की नॉवेल Confessions of a Thug पर आधारित है। इस फिल्म में एक ठग अपने पूरे गैंग के साथ अंग्रेज सरकार से टकराते दिखेगा। फिल्म में आमिर, कैट, फातिमा के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे।अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फिल्म के सेट को 18वीं शताब्दी के स्टाइल में बनाया गया है। इंटरनेश्नल क्रू की मदद से यह पूरा सेट तैयार किया गया है। यहां फिल्म का जबरदस्त एक्शन सीन शूट किया गया है।माना जा रहा था यह फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन से प्रेरित है। हालांकि आमिर खान ने इससे साफ इंकार किया है। बता दें, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म है।
फिल्म के सेट पर की तस्वीरें कैटरीना कैफ अक्सर शेयर करती रहती हैं। फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है और दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
