फिर लौटेगा 1970 का फैशनः अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि 1970 के दशक का फैशन एक बार फिर लोकप्रिय होता दिख रहा है। अमिताभ ने अपने ब्लाग बिग बी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम पर लिखा है, लोग कहते हैं कि फैशन का चक्र चलता रहता है। ऐसे में आपने 1970 के दशक के कुछ कपड़े अगर बचाकर रखे हैं तो आने वाले समय में वे काम आ सकते हैं।
आपके पास 70 के दशक के कपड़े हैं तो फिर आधुनिक डिजाइन के कपड़ों पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। अमिताभ ने लिखा है कि कपड़ों के साथ साथ चश्मे भी फैशन के चक्र में शामिल होते हैं।
ऐसे में अगर उन्होंने अपने 70 के दशक के चश्मे अगर फेंक दिए होते तो आज उनके बच्चे इसके लिए उन्हें परेशान कर देते। चश्मों के शौकीन अमिताभ के मुताबिक उन्होंने 1978 की फिल्म डॉन में जिस तरह के चश्मे पहने थे, उनकी याद उन्हें खूब आती है।


Click it and Unblock the Notifications