DATE: दिसंबर में अमिताभ की आंधी में ना शाहरूख टिकेंगे, ना प्रियंका!
[बॉलीवुड समाचार] अमिताभ बच्चन स्टारर वज़ीर की रिलीज़ डेट तय हो चुकी है और फिल्म का ट्रेलर इतना शानदार था कि लोग फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे। अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'वजीर' दिसंबर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के टीजर ने रिलीज होते ही लोगों में उत्सुकता पैदा कर दी थी।

वजीर 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। हालांकि पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि बिजोय नांबियार निर्देशित ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में अदिति राव हैदरी और नील नितिन मुकेश भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
[#SholayRemake: एक ही फिल्म में इतने सुपरस्टार्स]
विधु विनोद चोपड़ा 'वजीर' को प्रोड्यूस कर रहे हैं, उन्होंने खबर की पुष्टि की है। 41 वर्षीय फरहान अख्तर फिल्म में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) के ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अमिताभ बच्चन लकवाग्रस्त शतरंज खिलाड़ी के किरदार में हैं जो वीलचैयर पर बैठा रहता है।
[PHOTOS: फिल्म रेडी हैं बच्चन की नव्या और शाहरूख के आर्यन]


Click it and Unblock the Notifications


