WAZIR: बिग बी की अगली फिल्म की रिलीज़ डेट तय
[बॉलीवुड समाचार] अमिताभ बच्चन की फिल्मों का इंतज़ार किसको नहीं होता। अब देखिए ना उनकी शमिताभ इतनी अच्छी फिल्म होते हुए भी अक्षरा हासन के कारण बॉक्स ऑफिस पर डूब गई। लेकिन फिर भी फैन्स बेसब्री से पीकू का इंतज़ार कर रहे हैं।
तो जनाब आपके लिए एक और गुड न्यूज़ है। बिग बी की अगली फिल्म की रिलीज़ डेट भी आ गई है। बात हो रही है अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर स्टारर वज़ीर की। फिल्म में अमिताभ एक ऐसे इंसान का किरदार निभा रहे हैं जिनके दोनों पैर नहीं है।
वहीं फरहान अख्तर फिल्म में एक कमांडिंग ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म के पोस्टर लोगों को काफी आकर्षित कर चुके हैं और फिल्म 2 अक्टूबर को परदे पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में हैं।
amitabh bachchan farhan akhtar wazir release date aditi rao hydari अमिताभ बच्चन फरहान अख्तर वजीर अदिति राव हैदरी


Click it and Unblock the Notifications


