'अमिताभ बच्चन से भरा हुआ ट्रक पलट गया है क्या?' वीडियो के वायरल होते ही सामने आए मजेदार कमेंट्स

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन हमेशा की तरह काफी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान उनके फैंस घर के बाहर खड़े रहे। अमिताभ बच्चन रात को आए और सबसे मुलाकात की।
हालांकि इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई फैंस अमिताभ बच्चन वाले गेटअप में नजर आ रहे हैं। जी हां, जलसा के बाहर से वायरल हो रहे इस वीडियो में कई अमिताभ बच्चन हैं जो कि मजेदार लग रहे हैं।
एक तो काफी फनी है और लोग कई तरह के कमेंट्स इस वीडियो पर कर रहे हैं। किसी का कहना है कि, अमिताभ बच्चन से भरा हुआ ट्रक कहीं पलट गया है। किसी ने कहा कि, इतने फनी अमिताभ बच्चन पहले नहीं देखे। कुछ लोग सस्ता अमिताभ बच्चन कहकर फैंस का मजाक बना रहे हैँ।
हालांकि महानायक की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बुधवार आधी रात को अभिनेता को शुभकामनाएं देने के बाद फैंस को एक लंबे बैनर के साथ देखा गया था जो कि घर के बाहर बड़ी संख्या में फिर से खड़े हो गए। इस वीडियो ने भी उनकी दीवानगी सबके सामने रखी।
अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी। बाद में वह हृषिकेश मुखर्जी की 'आनंद' (1971) में डॉ. भास्कर बनर्जी के रूप में दिखाई दिए, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
प्रकाश मेहरा की एक्शन फिल्म 'जंजीर' (1973) ने बच्चन को इंडस्ट्री में एक स्टार के रूप में स्थापित किया और तब से वो लगातार धमाका कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जोकि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications