परफेक्ट फैमिली..मालदीव में बच्चन परिवार ने कुछ यूं बिताई छुट्टियां

By Shweta

Recommended Video

Amitabh Bachchan POSES with Navya Naveli Nanda and rest of the Family; Watch | FilmiBeat

अमिताभ बच्चन ने अपना 75वां जन्मदिन 11 अक्टूबर को मनाया। इस मौके पर पूरा बच्चन परिवार साथ में मालदीव छुट्टियां बिताने गया था। बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने वेकेशन की तस्वीर नहीं शेयर की लेकिन एक फैन कल्ब ने जरूर उनकी तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली और आराध्या नजर आ रही हैं। सिर्फ श्वेता बच्चन के बेटे और अगस्तय और पति निखिल नंदा उनके साथ वेकेशन में शामिल नहीं हो पाए। मालदीव में Yacht पर साथ मुस्कुराते नजर आ रहा है। आप भी देखिए उनकी यह तस्वीर।

amitabh-bachchan-family-maldives-vacation-pic

इसके अलावा अमिताभ बच्चन की अपनी नातिन नव्या नवेली के साथ भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। नव्या नवेली और अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर वाकई काफी प्यारी है।

फिलहाल बच्चन परिवार छुट्टियां बिताकर वापस आ चुका है लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि यह परफेक्ट फैमिली तस्वीर है पूरे परिवार ने मिलकर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को खास बनाया।ऐसा कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन मिलकर एक ग्रैंड पार्टी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन अमिताभ बच्चन ऐसा नहीं चाहते थे पूरा परिवार वेकेशन मनाने मालदीव रवाना हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X