..................... Amitabh Bachchan fake AI video goes viral, actor seen running away as soon as he got out of the car - Hindi Filmibeat

कार से निकलते ही अजीब हरकतें करने लगे अमिताभ बच्चन? सुरक्षा घेरा तोड़कर भागे!

amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Viral Video- कई बार हम सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देख लेते हैं जिसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आपको अमिताभ बच्चन कुछ ऐसी हरकतें करते नजर आने वाले हैं जो कि शायद ही आपने पहले कभी देखी होंगी। वायरल वीडियो में बिग बी कार से उतरते हैं और अजीब अजीब हरकतें करने लगते हैं।

भाग गए अमिताभ बच्चन?

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कार से उतरने के बाद अमिताभ बच्चन के आसपास उनकी सुरक्षा के लिए लोग खड़े हैं। वो अचानक उल्टी सीधी हरकतें करने लगते हैं। वो उंगली उठाकर लोगों से बातें करते हैं और अचानक वहां से भाग निकलते हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

एडिटेड वीडियो

गौरतलब है कि वायरल हो रहे वीडियो में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है बल्कि ये वीडियो एडिटेड है। किसी ने एआई के जरिए इसको एडिट किया है और वायरल कर दिया है। फैंस को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है।

क्या बोले लोग

इस वीडियो पर लोगों को रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''एआई की गलत इस्तेमाल।'' एक ने लिखा, ''अरे ये कौन सी एडिटिंग है।'' एक ने लिखा, ''इस देश में एआई का ऐसा इस्तेमाल ही होगा।'' एक ने लिखा, ''हमला अचानक हुआ था भगदड़ मच गई थी।'' एक ने लिखा, ''अचानक से रेखा जी का पति दिख गया होगा।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X