साइकिल चलाकर बेहोश हो गए दीपिका के 'पीकू' पापा
अमिताभ बच्चन कोलकाता की सड़कों पर साइकिल चलाकर बीमार पड़ गए हैं। डॉक्टरों ने उनकी बीमारी की वजह बताई है ज़्यादा वक्त तक भूखे रहना और कम पानी पीना।
दरअसल पीकू के शूट के लिए अमिताभ को साइकिल पर शूट करना था। बस बिग बी साइकिल उठाकर निकल पड़े पर यह भूल गए कि उम्र उनके इस जज़्बे का साथ नहीं देगी। मौसम गर्म होने के कारण बिग बी बीमार पड़ गए और शूटिंग ठप्प।
हालांकि थोड़ा आराम करने के बाद वो वापस काम पर लग गए। पिंक कुरता और नीले स्वेटर में अमिताभ शानदार लग रहे थे। शूजीत सरकार इस दौरान मौजूद रहे। गौरतलब है कि बाप बेटी के रिश्तों को टटोलती पीकू की शूट कोलकाता में चल रही है और फिल्म में अमिताभ और दीपिका की केमिस्ट्री देखने को मिली।
अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण पीकू कोलकाता पीकू शूटिंग piku kolkata amitabh bachchan deepika padukone piku shooting


Click it and Unblock the Notifications