अमिताभ के प्रशंसकों की संख्या करोड़ के पार, बॉलीवुड की तरफ से बधाई!

बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के फैंस की संख्या कितनी होगी ये तो अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन उनके फेसबुक फैन्स की संख्या जरुर करोड़ों में हो गयी है। अमिताभ बच्चन से पहले सलमान खान और आमिर खान के फेसबुक फैंस की संख्या एक करोड़ से पार कर चुकी है और अब अमिताभ भी इस लिस्ट में शामिल हो गये हैं। जब अमिताभ बच्चन ने फेसबुक ज्वाइन किया था तब मात्र कुछ ही घंटों में उनके फेसबुक फैंस की संख्या 8 लाख का आंकड़ा पार कर गयी थी और अब उनके फैन्स की संख्या एक करोड़ को भी पार कर गयी है। अमिताभ बच्चन ने अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा है और साथ ही उम्मीद की है कि वो यूं ही बच्चन जी के प्रति अपना स्नेह बनाए रखेंगे। अमिताभ बच्चन की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने भी बच्चन साहब को बधाईयां दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन को किया पब्लिकली किस!

अमिताभ बच्चन ने 21 अगस्त 2012 में फेसबुक ज्वाइन किया था और तब से लेकर अभी तक लगातार अमिताभ जी के फॉलोवर्स की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा था। अमिताभ बच्चन के फैंस की संख्या एक करोड़ पार करने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा मैं खुद तो किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर हूं नहीं लेकिन अमिताभ बच्चन जी के बारे में तो यही कह सकती हूं कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं ये उनके लगातार बढ़ रही फेसबुक फैन फोलोइँग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। अमिताभ बच्चन जी के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हैं। आखिर वो बच्चन जी हैं। विद्या बालन के बाद फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने भी अमिताभ बच्चन को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं और कहा कि अमिताभ बच्चन जी फैंस एक करोड़ एक हैं जिनमें एक मैं हूं।

अमिताभ बच्चन जी ने फेसबुक के जरिये अपने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 मिलियन को पार कर गयी है इसे देखकर बहुत खुशी हो रही है। उम्मीद है कि लोगों का प्यार यूं ही बढ़ता रहेगा। अमिताभ बच्चन से पहले आमिर खान के फेसबुक फॉलोवर्स की संख्या 1,20,39579 और सलमान खान के फोलोवर्स की संख्या 1,4273556 को पार कर चुकी है। लेकिन अब बच्चन साहब के लगातार बढ़ रहे फॉलोवर्स की संख्या देखकर लग रहा है कि जल्द ही अमिताभ बच्चन जी इन सभी कलाकारों को पीछे छोड़ देंगे।

Did you know- अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जया बच्चन को किस किया। इस किस की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुईँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X