SHOCK: बजरंगी भाईजान के 320 करोड़ पर बिग बी जताई चिंता
[बॉलीवुड समाचार] बजरंगी भाईजान 320 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं साउथ की फिल्म बाहुबली 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। हालांकि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में बनती हैं। लेकिन कमाई के मामले में हम अब भी बॉलीवुड से काफी पीछे हैं। अमिताभ बच्चन ने इस पर चिंता व्यक्त की है।

फिल्मों से कमाई के मामले में हॉलीवुड सबसे आगे है। हॉलीवुड की फिल्में भी भारत में बहुत अच्छा बिजनेस करती हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि बॉलीवुड विश्व में सबसे अधिक फिल्में बनाता है। ये हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात है। लेकिन हम अपनी फिल्मों के लायक प्रॉफिट नहीं कमा पाते हैं।
[HAFTA: फैंटम Vs बजरंगी भाईजान, पाक का काला सच Vs सफेद झूठ!]
मुझे यह लगता है कि इसकी वजह है मार्केटिंग। हम अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग सही ढंग से नहीं कर पाते हैं। लेकिन हॉलीवुड इस मामले में मास्टर है। बिग बी ने ये भी कहा कि कुछ नए फिल्ममेकर्स दिलचस्प कहानियां, बेहतरीन प्लानिंग और लीक से हटकर काम कर रहे हैं।
[BOX OFFICE: ब्लॉकबस्टर है बजरंगी भाईजान, फिर भी बॉलीवुड को मिला झटका!]


Click it and Unblock the Notifications