Goodbye रिलीज से पहले नर्वस हुईं Rashmika Mandanna को Amitabh Bachchan ने कॉल पर समझाया! Video Viral

amitabh bachchan, rashmika mandanna

साउथ की शानदार फिल्म पुष्पा से धमाका करने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इस वक्त बॉलीवुड फिल्म के लिए काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम गुडबाय है और वो पहली बार महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करतीं दिखेंगी। इस फिल्म को लेकर वो लंबे समय से एक्साइटेड थीं और उनका कहना था कि फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करना, ये किसी सपने के पूरा होना जैसा है।

लेकिन इस बीच एक सोशल मीडिया वीडियो वायरल हो रहा है और इसको अमिताभ बच्चन ने साझा किया था। इस वीडियो की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन को रश्मिका से फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में रश्मिका ने कहा कि वह फिल्म की रिलीज से पहले से नर्वस महसूस कर रहीं हैं। बिग बी उनको समझाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होने कहा, "तुम क्यों परेशान हो? आपने फिल्म में कमाल का काम किया है।

हाल ही में, मैंने कुछ ट्वीट किया था जिसमें कहा गया था कि 'घबराना बंद करो और जो सही हो सकता है उसके बारे में उत्साहित होना शुरू करो।' गुडबाय फिल्म में तारा के रूप में आपकी भूमिका को बहुत खूबसूरती से लिखा गया गया है।

आपने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। सच कहूं तो मैं आपका प्रशंसक बन गया हूं।'' अमिताभ बच्चन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आज यानि 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X