अनुराग संग खेलेंगे बिग बी अपनी नयी पारी!

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा "मैं कल से अनुराग कश्यप के साथ एक शॉर्टफिल्म में काम करुंगा। जो कि उनकी कई सारी शॉर्ट फिल्मों में से एक होगी और वो इन सभी शॉर्ट फिल्मों को एक साथ जोड़कर एक नया एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं। इसके बाद मैं उनके साथ एक और फिल्म की शूटिंग करुंगा जिसकी कहानी उन्होंने मुझे सुनाई है और वो बहुत ही नयी और हटकर लग रही है। आगे उन्होंने कहा आज की यंग जेनरेशन जिन्होंने इंडस्ट्री में एक जगह बनाई है काफी हटकर हैं। मुझे उनका उत्साह और उनकी सोच बहुत पसंद है। उनका अपने ऊपर जो भरोसा है वो उसे अपनी फिल्मों में डालते हैं जिससे कि वो जुड़े हुए हैं।"
अमिताभ बच्चन और अनुराग कश्यप के बीच जब गलफहमी हुई थी उसके बाद अमिताभ ने खुद अनुराग की फिल्म 'देव डी' की काफी तारीफ की थी। साथ ही अमिताभ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे यंग निर्देशकों की तारीफ करके अनुराग और अपने बीच की दूरियों को समाप्त करने की पूरी कोशिश की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले अनुराग ने भी अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की अपनी इच्छा को जाहिर किया था और साथ ही कहा था कि ये उनका बचपन का सपना है कि वो अमिताभ बच्चन के साथ काम करें। और अब जाकर आखिरकार अनुराग का ये सपना पूरा हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











