कश्यप के प्रति बिग बी को जागा अनुराग
अनुराग कश्यप को प्रयोगधर्मी कहा जाता है। अलग तरह की फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्याप इन दिनों लघु फिल्मों पर फिल्म बना रहे हैं जिसमें वो पहली बार अमिताभ बच्चन को कास्ट करने जा रहे हैं। जहां अनुराग कश्यप अमिताभ बच्चन को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं वहीं बिग बी ने भी अनुराग के तारीफों के पुल बांधे हैं।
उन्होंने ब्लॉग पर लिखा है कि मैं अनुराग की फिल्म को लेकर काफी खुश हूं, अनुराग छोटी-छोटी कहानियों पर फिल्म बना रहे हैं यह मेरे लिए अलग तरह का अनुभव है, पिछले चालीस सालों में बॉलीवुड में बहुत कुछ बदल चुका हैजिसका साफ और सशक्त उदाहरण अनुराग की फिल्म है। यह मुझे एक अलग तरह का आनंद दे रही है।
लेकिन मुझे अफसोस है कि इस तरह के प्रयोग का हिस्सा मैं बहुत देर बाद बन रहा हूं, अब तो मेरी काफी उम्र हो चुकी है।
अलग तरह की फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने कहा है कि वो भी बचपन में सोचा करते थे कि वो बड़े होकर अमिताभ बच्चन की तरह बनेंगे। लेकिन अफसोस वो इच्छा तो पूरी नहीं हो पायी अनुराग कश्यप ने यह बात अपनी फिल्म 'द लास्ट एक्ट'के लांचिंग के मौके पर कही थी।


Click it and Unblock the Notifications
