'अमिताभ बच्चन शर्ट के बटन खोलकर घुस गए थे बैंकॉक के इस क्लब में फिर..'अपूर्व लाखिया ने किया चौकाने वाला खुलासा

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan entered in Bangkok club then: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए हर कोई बेताब रहता है। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग उनके घर के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। अमिताभ बच्चन के बारे में जानने के लिए फैन्स हमेशा उत्सुक रहते हैं। उनके कुछ नए पुराने किस्से जानने के लिए फैन्स एक्साइटेड रहते हैं। फिलहाल तो अमिताभ बच्चन का एक किस्सा जमकर सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल इस किस्से के बारे में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया है।

अपूर्व लाखिया ने बिग बी के बैंकॉक के उस किस्से को उजागर किया जिसे सुनकर फैन्स भी हैरान रह गए। फ्राइडे टॉकीज को दिए एक इंटरव्यू में अपूर्व लाखिया कहते हैं कि- उस समय 'एक अजनबी' की शूटिंग कर रहे थे और उस अमिताभ बच्चन अनिद्रा से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बाद भी वह थके हुए नहीं लगते थे। वह काम के बाद प्लानिंग बनाने के लिए एक्साइटेड रहते थे। अपूर्व लाखिया ने आगे कहा कि बैंकॉक में शूटिंग के दौरान बिग बी लोकल कल्चर में जाने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते थे।

एक बार तो वह बिना बटन वाली शर्ट पहनकर एस**आईपी क्लब में चले गए थे। वह फुल ऑफ ब्रेन थे। अपूर्व लाखिया ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनसे पटपोंग डिस्ट्रिक के बारे में डीटेल ली थी। वह वहां गए भी थे। सिर्फ बिग बी ही नहीं उनके साथ अर्जुन रामपाल, विक्रम चटवाल, पेरिजाद जोराबियन और प्रोड्यूसर बंटी वालिया भी उनके साथ थे। अपूर्व लाखिया ने आगे बताया कि उस समय अमिताभ बच्चन ने जो शर्ट पहनी हुई थी उसके अधिकतर बटन खुले हुए थे। उन्होंने इसे ट्रेडिशनल थाई धोती के सात कैरी किया था।

अपूर्व लाखिया ने कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो वह एक्सोटिक क्लब की ओर चले गए जिसमें लाइव शो होते हैं। अमिताभ बच्चन ने पहले कभी भी इस तरह का परफॉर्मेंस नहीं देखा था। वह जैसे ही क्लब के अंदर पहुंचे लोगों ने उन्हें पहचान लिया और फिर ऑटोग्राफ लेने वालों की लाइन लग गई थी। अपूर्व लाखिया बताते हैं बिग बी तो वहां उस जगह पर ऐसे घूम रहे थे जैसे वह जुहू में घूम रह हों। अमिताभ बच्चन ने दो ही शब्द कहे थे 'माइंड ब्लोइंग'। अपूर्व लाखिया ने आगे कहा कि वह 2:30 या 3 बजे के करीब लौटे थे और 5:30 बजे वह शूटिंग के लिए तैयार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X