श्रीदेवी के साथ एक अरसे बाद काम कर खुश हैं अमिताभ

इस फिल्म का निर्देशन आर बालाकृष्णन की पत्नी गौरी शिंदे कर रहीं हैं। अमिताभ इससे पहले बालाकृष्णन के साथ फिल्म चीनी कम और पा फिल्म में काम कर चुके हैं। अमिताभ और श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्में की हैं एक समय था जब उनकी इस जोड़ी ने पर्दे पर धमाल मचा रखी थी।
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि श्रीदेवी भी एक अरसे के बाद फिल्मों में नज़र आएंगी, इतने लंबे अरसे के बाद श्रीदेवी के साथ शूटिंग कर बिग बी काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने ट्वीट करके अपने फैंस को बताया, 'श्रीदेवी के साथ इतने लंबे टाइम बाद शूटिंग की। 'इंग्लिश विंग्लिश' को आर बाल्की की वाइफ डायरेक्ट कर रही हैं। श्रीदेवी आज भी उतनी ही प्यारी और सहज हैं, जितनी पहले थीं ।' वैसे तो इस जोड़ी ने पहले भी कई फिल्में की हैं लेकिन देखते हैं कि एक अरसे बाद ये जोड़ी क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications











