..................... अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की रिलीज पर निर्माता ने दिया अपडेट | Amitabh Bachchan- Emraan Hashmi's Chehre Producer Shares An Update On Film Release - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' कहां होगी रिलीज- ओटीटी या थियेटर! निर्माता ने दिया जवाब

अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर मर्डर- मिस्ट्री फिल्म 'चेहरे' इस साल अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पोस्टपोन हो गई। हाल ही में जब फिल्म के निर्माता से ओटीटी रिलीज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करेंगे और फिल्म को थियेटर में ही रिलीज करेंगे।

रूमी जाफरी ने निर्देशक में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। 'चेहरे' में सिद्धांत कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और अन्नू कपूर जैसे कलाकार भी हैं।

Chehre

फिल्म की रिलीज को लेकर निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि मैं सकारात्मक हूं कि कुछ महीनों में स्थिति बिल्कुल सही हो जाएगी और थियेटर्स वापस से खोल दिये जाएंगे। हम सोचते हैं कि दर्शक इस फिल्म का मजा सिनेमाघर में ज्यादा अच्छे से ले पाएंगे।

निर्माता ने कहा, "फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। हमें दुख है कि कोविड की वजह से हम इस फिल्म को रिलीज नहीं कर पाए। हम कोशिश कर रहे हैं कि चेहरे सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज हो। यह बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म है। हमारी कोशिश भी है कि हम सिनेमाघर मालिकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को सपोर्ट करें क्योंकि ये लोग सैकड़ों लोगों को जॉब देते हैं। हमें उम्मीद है कि हम कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म होने के बाद अपनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज कर पाएंगे।"

चेहरे के बारे में विस्तार से बताते हुए, आनंद पंडित ने कहा, "यह एक खूबसूरती से सुनाई गई कहानी है और लोग इससे जुड़ेंगे भले ही यह काल्पनिक है। अमिताभ बच्चन इस फिल्म को कई सालों से बनाना चाहते थे, इसलिए यह बहुत करीब है। यह एक सपने के सच होने जैसा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X