बहूरानी ऐश्वर्या और पोती आराध्या के कोरोना निगेटिव होने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा पोस्ट
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। अब ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और वो घर जा चुकी हैं।
इस खबर से अमिताभ बच्चन भावुक हुए और उन्होंने एक पोस्ट लिखकर भगवान को धन्यवाद दिया। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में लिखा - अपनी छोटी बिटिया , और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर ; मैं रोक ना पाया अपने आंसू
प्रभु तेरी कृपा अपार , अपरम्पार
गौरतलब है कि बच्चन परिवार 13 जुलाई को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया था जिसके बाद से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐश्वर्या और आराध्या पहले घर पर ही क्वारंटीन थी लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी भर्ती करवाया गया था।
देखिए अमिताभ बच्चन अस्पताल में अपने दिन कैसे बिता रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications











