..................... अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार से लेकर बॅालीवुड सेलेब्स ने सभी को ईद की खास मुबारकरबाद दी है Amitabh Bachchan ,dulqer salmaan to Akshay Kumar bollywood celebs special wish for fans Eid 2021 - Hindi Filmibeat

अमिताभ,अक्षय कुमार से लेकर अनिल कपूर तक, बॅालीवुड ने कहा- ईद मुबारक, कोरोना पर फैंस के नाम बड़ा संदेश

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर से ईद आयी है। हर बार की तरह इस बार भी बॅालीवुड के सभी स्टार्स ने अपने फैंस को ईद की खास मुबाकरकबाद दी है। कोरोना के कहर के बीट ईद को लेकर अक्षय कुमार, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ कई स्टार्स ने सभी को महामारी के बीच एक खास मैसेज भी दिया है।

सभी ने उन लोगों के लिए दुआ की है जो कोरोना का सामना कर रहे हैं। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अनिल कपूर, सुष्मिता सेन और कंगना रनौत के साथ कई सेलेब्स ने सभी को घर पर रहकर मास्क पहनने की सीख दी है।

Amitabh Bachchan, Akshay Kumar

चलिए देखते हैं बॅालीवुड ने कैसे बोला ईद मुबारक। आपको ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए दिखाते हैं सभी सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए कैसे ईद मुबाकर बाद के साथ सभी को अपने दिल और दुआ में रखा है।

पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें

पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर ईद मुबारक बोला और साथ ही बोला कि सभी को ईद मुबारक। ईश्वर सबको अच्छी सेहत और शांति से नवाजे और पूरी दुनिया की दिक्कतें कम करें। सुरक्षित रहिए।

अमिताभ बच्चन ने दी ऐसे ईद मुबारक

अमिताभ बच्चन ने दी ऐसे ईद मुबारक

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को ईद मुबारकबाद दी है। इस तस्वीर के साथ।

मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत- अनिल कपूर

मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत- अनिल कपूर

अनिल कपूर ने लिखा है कि उनके लिए जो दुआ कर रहे हैं और जो अब दुआ नहीं कर सकते। उनके लिए जिन्हें इस मुश्किल वक्त में दुआओं की अधिक जरूरत है। उनके लिए जिनके लिए दुआ करने वाला कोई नहीं बचा। इस ईद हम करते हैं। आप सबके लिए।

अभिषेक बच्चन ने लिखा है- मास्क पहने

अभिषेक बच्चन ने लिखा है- मास्क पहने

अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि घर पर रहिए। सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रखे।

दुलकर सलमान ने परिवार के साथ शेयर की तस्वीर

दुलकर सलमान ने परिवार के साथ शेयर की तस्वीर

दुलकर सलमान ने अपने परिवार के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और ईद की मुबारकबाद दी है।

इमरान हाशमी ने लिखा सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना

इमरान हाशमी ने लिखा सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना

इमरान हाशमी ने लिखा है किसभी को ईद मुबारक !! सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना! सुरक्षित रहें और मजबूत रहें

शाहिद कपूर ने भी बोला ईद मुबारकर

शाहिद कपूर ने भी बोला ईद मुबारकर

शाहिद कपूर ने भी अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा है ईद मुबारक।

आज की योजना शीर खुरमा खाने की- भूमि पेडनेकर

आज की योजना शीर खुरमा खाने की- भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर ने लिखा है किआज की योजना है शीर खुरमा खाने और ढेर सारी सकारात्मक ऊर्जा और ताकत के साथ चलते रहने की। मुझे मेरी ईदी याद आ रही है और बचपन में इसे पाने का जो उत्साह रहता है।

सुष्मिता सेन ने ऐसे बोला ईद मुबारक

सुष्मिता सेन ने ऐसे बोला ईद मुबारक

सुष्मिता सेन ने लिखा है कि हम सभी को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने के लिए धन्यवाद। इस कठिन समय में मानवता के लिए मदद करने के लिए।बेहतर स्वास्थ्य, शांति और शांति से भरे इस शुभ दिन की शुरुआत करें!

कंगना रनौत ने भी ऐसे बोला ईद मुबारक

कंगना रनौत ने भी ऐसे बोला ईद मुबारक

कंगना रनौत ने भी अपनी इस शानदार तस्वीर के साथ सभी को ईद की मुबारकरबाद दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X