अमिताभ फिर बीमार, वाइरल ने बिस्तर पर पटका
एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मौसमी हवा की चपेट में हैं। अमिताभ इन दिनों वाइरल बुखार से ग्रसित हैं। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ट्विटर पर दी है। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि 'डैम, जस्ट डिस्कवर, डाउन विद फीवर।'
जिसके बाद उनके शुभचिंतकों की दुआओं के ट्विट से ट्विटर भरा पड़ा है। अमिताभ के बुखार की वजह से उनकी फिल्म 'पीकू' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई है।
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा है कि 'डैम, जस्ट डिस्कवर, डाउन विद फीवर
मालूम हो कि फिल्मकार शूजीत सरकार की फिल्म 'पीकू' उनके साथ दीपिका पादुकोण और इरफान खान काम कर रहे हैं। सरकार को 'मद्रास कैफे' और 'विकी डोनर' सरीखी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है।यह 30 अप्रैल, 2015 को रिलीज होगी।
अमिताभ ने ट्विटर पर जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं देने वाले अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
Pics: राजा के दर पर परिवार संग महानायक
आपको बता दें कि शनिवार को अमिताभ अपने बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ लालबाग के राजा का दर्शन करते हुए देखे गये थे। लेकिन वहां से आने के बाद अमिताभ की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा है।


Click it and Unblock the Notifications












