बिहार बाढ़ पीड़ितों लिए पसीजा अमिताभ बच्चन का दिल- दान कर दिए इतने लाख रुपए
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ना सिर्फ बड़े पर्दे के हीरो हैं बल्कि वो रियल लाइफ में भी ऐसा कुछ करते रहते हैं कि उनको काफी ज्यादा सराहा जाता है। हाल ही में उन्होने बिहार में आई बाढ़ में बेघर गुए पीड़ितों की मदद की है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में 51 लाख रुपए डोनेट किए हैं। दरअसल बाढ़ से बिहार के हालात काफी बेहाल हो गए हैं। ऐसे में एक तरफ जहां सरकार जरूरतमंदों की मदद कर रही है तो वहीं अमिताभ ने भी इसमें भरपूर सहयोग दिया है।
इसके साथ ही अमिताभ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र भी लिखा जो चार अक्टूबर का है। सुशील कुमार मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि..

बिहार की बाढ़ त्रासदी में सहयोग हेतु सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन जी ने अपने प्रतिनिधि श्री विजय नाथ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में रु. 51 लाख का चेक भेंट किया। इसके बाद से ये खबर लगातार वायरल हो रही है।
हालांकि ये पहली बार नहीं कि अमिताभ बच्चन इस तरह के कामों में आगे आए हैं। पहले भी अभिनेता इन लोगों की मदद कर चुके हैं...


Click it and Unblock the Notifications