अमिताभ को नहीं पसंद 'मर्दानी'..जानें क्यों
अमिताभ बच्चन को महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द 'मर्दानी' पसंद नहीं है। यहां जानें क्यों।
जब से अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' रिलीज़ हुई है, तब से उन्हें कई बार महिला हित में बोलते हुए देखा गया है। इस बार भी अमिताभ बच्चन महिला पक्ष में बोलते हुए नज़र आए। मुद्दा था 'मर्दानी' शब्द। अमिताभ को महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला श्ब्द 'मर्दानी' पसंद नहीं आया।

अमिताभ ने कहा कि 'मर्दानी शब्द मर्द शब्द से लिया गया है। यह शब्द पुरुष के साहस और बल को व्यक्त करता है। हम महिलाओं के साहस के लिए एक स्वतंत्र शब्द क्यों नहीं गढ़ सकते? मुझे लगता है कि इस पर बहस कराने की जरूरत है।' इसलिए लड़कियों के लिए इसका इस्तेमाल होना ठीक नहीं लगता।
#Video..बांग्ला बोलने की कोशिश कर रहे थे शाहरुख..हंसी से सब हुए लोटपोट!
आपको बता दें कि अमिताभ की फिल्म 'पिंक' भी महिलाओं पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के हितों के बारे में, उनकी सुरक्षा संबंधी मुद्दों को काफी गंभीरता से उठाया गया है। फिल्म में तापसी पन्नू लीड रोल में थे। अमिताभ ने इसमें एक वकील की भूमिका अदा की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था।


Click it and Unblock the Notifications











