अमिताभ भूत बनकर करेंगे डांस, अद्भुत होगी भूतनाथ!
अमिताभ बच्चन की कुछ साल पहले आई फिल्म भूतनाथ जिसमें अमिताभ ने भूत का किरदार निभाया था उसका सीक्वल बन रहा है। भूतनाथ पार्ट 2 में अमिताभ बच्चन ने भूत बनकर भी एक डांस परफॉर्मेंस दी है और उन्होंने खुद ये बात अपने ब्लॉग के जरिये लोगों को बताई है। अमिताभ ने लिखा अभी कुछ ही समय हुआ है जब से मैंने कैमरे के सामने अपने शरीर को नाचने के लिए हिलाना शुरु किया है। अब मेरी उम्र 71 पार कर गयी है, तो है ना ये अद्भुत घटना। लेकिन सच्चाई ये है कि मैं अपने आनंद की सीमा पार कर रहा हूं। और जब तक मैं ये सब कर सकूंगा मैं ये करता रहूंगा। अमिताभ ने इससे पहले भी कुछ फिल्मों में जैसे कभी अलविदा ना कहना, कभी खुशी कभी गम, बागबां जैसी फिल्मों में बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी है।
अमिताभ को डांस कराने वाले कोरियोग्राफर हैं गणेष आचार्य अमिताभ ने बताया कि गणेष आचार्य ने उन्हें बहुत ही हटकर डांस सिखाया है। इस डांस के दौरान अमिताभ के चेहरे पर जो बेहतरीन एक्सप्रेशन हैं वो बहुत ही खूबसूरत हैं। अमिताभ ने तो ये डांस करते हुए काफी इंज्वॉय किया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी अमिताभ बच्चन ऐसे ही कुछ ना कुछ नया करते रहें और अपने दर्शकों को कुछ नया देते रहें।


Click it and Unblock the Notifications












