अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में पहुंचा पूरा बॉलीवुड - तैमूर बने सबसे छोटे मेहमान, देखिए तस्वीरें

अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी का इंतज़ार हर किसी को रहता है। और इस साल भी उनकी दीवाली पार्टी पर लगभग पूरा बॉलीवुड जगमगाता हुआ पहुंचा। विराट कोहली से लेकर हरभजव सिंह तक तो शाहरूख खान से लेकर सुनील शेट्टी तक हर कोई इस जश्न का हिस्सा बना।

समूचा बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन के घर जलसा में पारंपरिक परिधानों में एक साथ दीवाली का त्योहार मनाने पहुंचा था। और पूरा बच्चन परिवार एक आदर्श मेज़बान की तरह हर किसी का स्वागत उतने ही आदर और सम्मान के साथ करता दिखा।

amitabh-bachchan-diwali-party-the-whole-bollywood-assembles

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन का स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था और उन्हें अस्पताल में कुछ दिनों के लिए भर्ती करवाया गया था। ऐसे में माना जा रहा था कि इस साल बच्चन परिवार दीवाली का जश्न नहीं मनाएगा।

लेकिन अमिताभ बच्चन जैसे ही ठीक होकर घर आए उन्होंने सबको दीवाली की दावत का आमंत्रण भेज दिया। वैसे भी पिछले दो सालों से बच्चन परिवार दीवाली नहीं मना रहा। एक साल ऐश्वर्या राय के पिता के निधन के कारण और एक साल श्वेता बच्चन के ससुर के निधन के कारण।

इसलिए इस साल, पूरे परिवार ने पूरे बॉलीवुड के साथ जमकर दीवाली का जश्न मनाया है। हमारी ओर से भी आपको दीप पर्व की शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X