खाने के 2 हजार पैकेट बांट रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकिन इस मुश्किल का कर रहे हैं सामना
कोरोना वायरस से इस समय लगभग सारा देश लड़ रहा है और ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूर के लिए है। कई लोग तो ऐसे हैं जो कि इस समय भूखे सो रहे हैं। ऐसे में सरकार और बॉलीवुड के सितारों समेत कई आम लोग भी खाने पीने के लिए मुहिम चला रहे हैँ। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
उन्होने धन से भी मदद की थी लेकिन अब उन्होने खाने के 2000 पैकेट भी बांटने शुरु कर दिए हैं। लेकिन ये पैकेट बांटने को लेकर उनको कुछ ऐसी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बारे में उन्होने हाल ही में बताया है।

अमिताभ बच्चन का कहना है कि वो दूर दूर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि इसके लिए वाहन चाहिए और इस समय वो मुमकिन नहीं है। यही कारण है कि उनको मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications