78 साल के अमिताभ बच्चन के आंखों की बड़ी सर्जरी, कुछ महीने पहले दिया था इशारा- मेरी आंखें, मेरा अंधा होना
बीते साल कोरोना से पीड़ित होकर ठीक होने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपनी सेहत की अपडेट से सभी को चौंका दिया है। 78 साल के अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी एक सर्जरी हो रही है। इस वजह से वह ज़्यादा लिख नहीं पाएंगे।
अमिताभ बच्चन का ये ट्वीट पढ़ने के बाद से ही फैन्स उनके स्वास्थ्य के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन के लिए प्रश्न चिन्ह लगा दिए। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी सर्जरी पूरी हो चुकी है या चल रही है।

और आखिर किस चीज की सर्जरी। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट से बड़ी जानकारी सामने आयी है।एक रात पहले भी अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट में लिखा था कि कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे!"

आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए
बॅालीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार अमिताभ बच्चन के एक दोस्त ने ये जानकारी दी है कि यह उनकी आंख से मोतियाबिंद हटाने के लिए छोटी सी लेजर सर्जरी है।
Recommended Video

24 घंटे अस्पताल में
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी सर्जरी काफी छोटी थी। वह 24 घंटे तक अस्पताल में रहे हैं। इसके बाद वह सोमवार यानी कि आज घर भी लौट आयेंगे।

22 दिन अस्पताल में रहने के बाद
बता दें कि पिछले साल कोरोना से पीड़ित होने के बाद अमिताभ बच्चन 22 दिन तक अस्पताल में रहने के बाद ठीक होकर घर लौटे थे।

अमिताभ बच्चन की फिल्में
दूसरी तरफ बात करें तो आने वाले दिनों अमिताभ बच्चन के खाते में एक से एक बड़ी फिल्में हैं। जो कि आने वाले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है।

अमिताभ बच्चन की मे डे
अमिताभ बच्चन इन दिनों अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म मे डे की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि सबसे चर्चित फिल्म मानी जा रही है।

ये हैं अमिताभ बच्चन की फिल्में
वहीं इसके साथ उनकी जो फिल्में कतार में हैं उनमें नाम शामिल है- चेहरे, झुंड,ब्रह्मास्त्र और बटरफ्लाई भी।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अमिताभ ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि मेरी आंखें, चीजें धुंधली देख रही है। कभी-कभी दो दिखता है। अब मुझे लग रहा है कि इतनी बीमारियों की लिस्ट में मेरा अंधा होना जुड़ने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











