दर्द से राहत नहीं शहंशाह अमिताभ को

Amitabh Bachchan
हाल ही में पेट की सर्जरी करा चुके अमिताभ बच्चन के पेट में अब भी तेज दर्द उठ रहा है। बिग बी को आज अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी, लेकिन अब लगता है कि दर्द के चलते अभी उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही वक्त गुजारना होगा।

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, 'सुबह काफी भयावह स्थिति थी, सर्जरी वाली जगह पर काफी दर्द हो रहा था और इतनी तेज मरोड़ थी कि मैं लगभग कराहने लगा, जिसका कुछ मतलब है। पहले दर्द सहने की काफी क्षमता थी।'

आगे बिग बी ने लिखा है, 'लेकिन फिर डॉक्टरों को तुरंत बुलाया गया और ड्रेसिंग एवं पेनकिलर दवाओं में बदलाव किया गया जिसके बाद कुछ राहत मिली। पूरी तरह नहीं लेकिन हां काफी हद तक आराम मिला।'

आपको बता दें कि 1982 में आई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान बिग बी के पेट में चोट लग गई थी। जिसके बाद से ही अमिताभ को पेट में दर्द की शिकायत रहने लगी। इससे पहले भी वो इस दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X